फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj MLA seen violating code of conduct in viral video

Jaunpur: आचार संहिता का उल्लंघन करते दिखे शाहगंज विधायक, पार्टी को वोट देने का किया आग्रह; वीडियो वायरल

Wed, 03 Apr 2024 10:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:07 PM IST
सार

Code of Conduct: जौनपुर में यह वीडियो वायरल हुआ है। इस बाबत शाहगंज सीओ का बयान भी आया है। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच करवाई जाएगी। इससे पहले विधायक रमेश प्रत्याशी कृपाशंकर के साथ शिवपुर ताखा निवासी एक पूर्व अध्यापक के घर पहुंचे थे, वहां से प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Shahganj MLA seen violating code of conduct in viral video
आचार संहिता का उल्लंघन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय एक प्राथमिक विद्यालय में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इसमें शाहगंज विधायक रमेश सिंह जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को लेकर एक सरकारी विद्यालय में पहुंच गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में विधायक छात्रों को उनके अभिभावकों से भाजपा को वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह, प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के साथ पहुंचे। जहां क्षेत्रीय विधायक ने विद्यालय के जर्जर भवन को भी देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय छात्रों से वीडियो में पूछते नजर आ रहे हैं कि बच्चो बताओ तुम्हारे माता-पिता वोट किसको देंगे। तो छात्रों ने जबाव में विधायक को वोट देने की बात कही, तो विधायक ने ठेठ भोजपुरी अंदाज में कहा कि अपने माता-पिता से कहना अबकी बार भाजपा को वोट दें।

बताया जा रहा कि इससे पहले विधायक रमेश प्रत्याशी कृपाशंकर के साथ शिवपुर ताखा निवासी एक पूर्व अध्यापक के घर पहुंचे थे, वहां से प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच गए। यह वीडियो वायरल होते ही हडकंप मच गया। 

शाहगंज सीओ अजीत सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आएगा तो मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed