फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sexual abuse by pretending to be married, case filed

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, केस दर्ज

Tue, 01 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sexual abuse by pretending to be married, case filed
मछलीशहर। पंवारा थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपित व उसके परिवार के पांच अन्य के विरुद्ध दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र की एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती ने दीवानी न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर गांव के ही निवासी संदीप पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती के मुताबिक शादी के लिए दबाव डालने पर युवक ने इनकार कर दिया। जब वह आरोपित युवक के घर गई और उसके स्वजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती के अनुसार थाने में सूचना देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। एससी-एसटी कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंवारा थाना पुलिस को आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि दुष्कर्म के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed