फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven-year-old girl warts molested, case registered

सात वर्षीय बालिका से मौसा ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज...

Fri, 30 Oct 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl warts molested, case registered
सिकरारा(जौनपुर)। तेलंगाना में रह रहे मजदूर परिवार की सात वर्षीय बालिका से उसके सगे मौसा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका को लेकर गांव आए परिजनों ने बृहस्पतिवार को स्थानीय थाने में तहरीर दिया। आरोपी भी जिले के ही जफराबाद क्षेत्र का निवासी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक तेलंगाना के रंगारेड्डी शहर में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था। पिछले दिनों जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र का निवासी उसका साढू उसके यहां गया हुआ था। 14 अक्तूबर को जब वह मजदूर अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था तो घर में अन्य बच्चों को टॉफी आदि का लालच देकर आरोपी ने बाजार भेज दिया। कमरे में अकेली सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़ कर फरार हो गया। वापस लौटे बच्ची के पिता ने उसे लहूलुहान देखा तो वहीं प्राथमिक उपचार कराया और वहां से बेटी को लेकर घर आ गए। यहां के एक निजी चिकित्सालय में पीड़िता को भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को पिता की तहरीर पर सिकारारा पुलिस ने केस दर्ज किया। एसओ अंगद तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
केराकत। अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। एसओ विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि एकौनी निवासी अनिल यादव पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed