फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven thousand women took out a 12 km long Women's Power Salute march

Jaunpur News: सात हजार महिलाओं ने निकाली 12 किमी लंबी नारी शक्ति वंदन पदयात्रा

Tue, 13 Oct 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand women took out a 12 km long Women's Power Salute march
नारी शक्ति वंदन पदयात्रा त्रिलोचन महादेव से बड़कू हनुमान आश्रम तक निकली गई यात्रा में शामिल लोग
जलालपुर। देश और सनातन संस्कृति के सम्मान के समर्थन में सोमवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में सात हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। बड़कू हनुमान जी आश्रम के महंत प्रभु रामदास के नेतृत्व में निकली यात्रा में महिलाओं ने तिरंगा लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। पदयात्रा त्रिलोचन महादेव मंदिर से शुरू होकर बड़कू हनुमान जी आश्रम पहुंची, जहां यह सभा में तब्दील हो गई। महंत प्रभु रामदास ने कहा कि देश की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ होने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों पर समाज को अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से महिलाओं ने देश और संस्कृति के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने कहा कि देश और संस्कृति के सम्मान की रक्षा के लिए महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव ने कहा कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी है। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने कहा कि देश, सेना और धार्मिक आस्थाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी का विरोध होना चाहिए। पदयात्रा में अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत गौरीशंकर दास सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. मृदुला जायसवाल, दक्षिता भारतवंशी, इली भारतवंशी, शैलेंद्र शुक्ला, विशाल भारत संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद दूबे, विवेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed