फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven people injured in different road accidents

Jaunpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल

Wed, 02 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured in different road accidents
पवारा बाजार में जौनपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ईंट उतारकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहा टेम्पो भी ट्रैक्टर से भिड़ गया, लेकिन टेम्पो में सवार लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

रायबरेली जौनपुर मार्ग पर कुंवरपुर टोल प्लाजा के आगे पवारा बाजार में जौनपुर की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया, जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर समेत जितेंद्र राम, अजोर और भगेलू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजकर ट्रक एवं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने में जुट गए।
विज्ञापन



बाइक सवार गिरकर हुआ घायल
शाहगंज/जौनपुर। क्षेत्र के निजमापुर बाजार के पास गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से सोमवार की रात बाइक सवार घायल हो गया दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी नरेंद्र पांडेय सोमवार की देर जैसे ही निजामपुर बाजार समीप पहुंचे रोड पर बने खड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





सड़क पर तड़प रही वृद्धा को अस्पताल भेजने के बजाय भीड़ बनाती रही वीडियो
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के सामने मुरादपुर गांव के पास फोरलेन पर मंगलवार को दो बाइक में हुई टक्कर से घायल वृद्धा तथा एक युवक चोट से तड़प रहे थे। मौके पर जुटी भीड़ अस्पताल भिजवाने के बजाय वीडियो बनाने में मस्त थी। ग्राम पिपरी थाना तेजी बाजार निवासी एक व्यक्ति बुजुर्ग महिला शांति देवी पत्नी मार्कंडेय को बाइक पर बैठाकर बदलापुर से घर जा रहा था। उधर से ग्राम मुरादपुर निवासी धनंजय पुत्र त्रिलोकी उम्र 20 वर्ष बाइक से बदलापुर की ओर आ रहा था। दोनों की बाइक आपस में भिड़ गई। इससे बुजुर्ग महिला शांति देवी व धनंजय को गंभीर चोट आई। दोनों सड़क पर चोट से तड़प रहे थे। मौके पर जुटी भीड़ मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में मस्त थी। उपनिरीक्षक जयराम हमराही सिपाही प्रदीप कुमार आदि के साथ चेकिंग के लिए जा रहे थे। रास्ते में फोरलेन पर तड़प रहे वृद्धा व युवक को देखकर गाड़ी रोक दिए। घायलों को लाकर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed