{"_id":"5ec136bc8ebc3e907713d117","slug":"seven-mohallas-lost-11-hours-of-electricity-jaunpur-news-vns525324594","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मोहल्लों की 11 घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मोहल्लों की 11 घंटे बिजली रही गुल
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के सात मुहल्लों की 11 घंटे बिजली गुल रही। कारण आंबेडकर तिराहे पर बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुहल्लेवासी गर्मी व उमस से परेशान रहे। रात अंधेरे में गुजारने को विवश हुए। सुबह 10 बजे जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
शहर के आंबेडकर तिराहे पर बिजली के तार के उपर शनिवार की मध्य रात्री करीब 12 बजे अशोक का पेड़ गिर गया। जिससे आंबेडकर तिराहा, दिवानीगेट, डीएम आवास, पुरानी व नई भगौती कालोनी व मियांपुर सहित सात मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। पंखा व एसी बंद हो जाने से गर्मी व उमस के कारण मोहल्लेवासी रात भर सो नहीं पाए। मकान की छतों पर टहल कर मोहल्लेवासियों ने रात गुजारा। वहीं रविवार की सुबह भी बिजली नहीं रहने से मोहल्लेवासी दैनिक दिनचर्या के काम नहीं कर पाए। जिससे परेशानी का सामान करना पड़ा। 11 घंटे बाद जब सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो मुहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली।
आंबेडकर तिराहे के पास तार के उपर शनिवार की रात पेड़ गिर जाने से सात मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार की सुबह 10 बजे पेड़ को हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। - नजम अहमद, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड तृतीय