फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven injured including a doctor in road accidents

सड़क हादसों में चिकित्सक समेत सात घायल

Fri, 10 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven injured including a doctor in road accidents
अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में चिकित्सक समेत सात लोग घायल हो गए। जलालपुर में कार-पिकअप की टक्कर में दो लोग घायल हुए, जबकि करंजाकला में ई-रिक्शा और पिकअप की भिड़ंत में पांच लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी सीएचसी के पास की है। पीएचसी बड़ागांव वाराणसी में मेडिकल ऑफिसर पद पर तैनात डॉ. शिवपूजन मौर्य निवासी सुक्खीपुर कार चलाते हुए जौनपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। सीएचसी रेहटी के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक रामकुमार यादव निवासी कनिया फाटक भदोही गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का एयर बैग खुल जाने से डॉ. मौर्य मामूली रूप से जख्मी हुए है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज होने से टक्कर हुई है।
विज्ञापन

दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्मौरा गांव निवासी हरीनाथ गौतम अपनी ई रिक्शा से अपनी पुत्री संगीता (35), खुशी (5), बिट्टू (12) और साधना (40), खुशी (15) को लेकर जौनपुर जा रहे थे। जब शाहगंज मार्ग पर सिद्दीकपुर उसरा शहीद बाबा के पास पहुंचा तो पिकअप से आमने सामने भिड़ंत हो गई। पूर्वांचल चौकी इंचार्ज अवधनाथ यादव ने पीछा कर पिकअप को दबोच लिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed