फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven embraced death in five days

Jaunpur News: पांच दिन में सात ने लगाया मौत को गले

Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Seven embraced death in five days
जौनपुर। जिले में पांच दिनों के भीतर सात लोगों ने मौत को गले लगा लिया। हालांकि सभी ने अलग-अलग तरीका अपनाया। अभी तक पुलिस की जांच में खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट तो नहीं हो सका है, लेकिन सभी मामलों में किसी न किसी तरह का तनाव ही सामने आया है। 13 अक्तूबर को जौनपुर शहर के रसूलाबाद के निवासी पूर्व प्रधानाचार्य के पौत्र शिवांश ने अपने दादा की बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। वह नीट की तैयारी कर रहा था। इसके बाद 14 दिसंबर को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर बीफार्मा की पढ़ाई करने वाले गाजीपुर के छात्र विवेक ने जहर खाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह यानी 16 दिसंबर को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ही छात्र नीरज ने फंदा लगाकर कर खुदकुशी कर ली। वहीं शनिवार ही जलालपुर के हौज गांव निवासी 17 वर्षीय राकेश चौहान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली 17 दिसंबर को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना कुछमुछ गांव में विवाहिता सिंपल कन्नौजिया(36) रविवार की शाम कमरे में शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। इसी तरह 18 दिसंबर को सोमवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के कोबी गांव में निवासी जमुना प्रसाद सिंह उर्फ छोटू(43) का शव सोमवार की सुबह घर के सामने नीम के पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। इसी दिन सोमवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला निवासी हवलदार सिंह(30) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

बोले मनोवैज्ञानिक
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. जान्हवी श्रीवास्तव कहती हैं कि अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए कि बच्चे तनाव में न आएं। यदि बच्चों के हावभाव में परिवर्तन दिखे तो सतर्क हो जाना चाहिए। उनकी काउंसिलिंग करनी चाहिए। उनसे बात करने का प्रयास करें। इससे यह पता करने में आसानी होगी कि बच्चा किस वजह से तनाव में है। उसी अनुसार उसका उपचार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed