फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven cases of dengue found, health department alert

Jaunpur News: अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों का वेतन रोक कर मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 07 Aug 2024 05:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Seven cases of dengue found, health department alert
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को करंजाकला एवं शाहगंज ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। चार शिक्षकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय काफरपुर का निरीक्षण किया। आय-व्यय पंजिका प्राधानाध्यापक प्रसन्न कुमार गुप्ता ने प्रस्तुत नहीं किया। विद्यालय प्रांगण गंदगी एवं बाउंड्रीवाल रंगाई-पुताई नहीं कराने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। शाहगंज के प्राथमिक विद्यालय अतरहीं में निरीक्षण में सहायक अध्यापक अमित कुमार एवं सहायक अध्यापिका नीलू सिंह उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर कर अनुपस्थिति मिले। अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्ध कर स्पष्टीकरण मांगा। कम्पोजिट विद्यालय खलीलपुर का निरीक्षण में सहायक अध्यापिका जागृती सिंह एवं शिक्षा मित्र नीलम सिंह अवकाश पर मिली। आय-व्यय पंजिका नहीं दिखाने प्रधानाध्यापक को कमियां दूर करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। कम्पोजिट विद्यालय कैसरपुर अदाई में सहायक अध्यापक जंगबहादुर यादव हस्ताक्षर कर अनुपस्थिति मिले। वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed