{"_id":"6618349a72241365cd0c0e74","slug":"seven-and-a-half-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-114655-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: साढे़ सात बीघा गेहूं की फसल जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: साढे़ सात बीघा गेहूं की फसल जल कर राख
विज्ञापन
जौनपुर । अलग-अलग जगहों पर बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों जब तक आग पर काबू पाया साढे़ सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
निगोह: बरसठी थाना क्षेत्र के झिंगुरिया गांव निवासी सुरेंद्र उपाध्याय के गेहूं की खेत में आग लग गई। धुआं देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने से दिक्कत हो रही थी, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई लेकिन तब तक करीब साढ़े तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
बरईपार: तेजी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात में अज्ञात कारणों से लगी आग से बंगालीपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह का लगभग दो बीघे की गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
मछलीशहर: कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में राधेश्याम दूबे के खेत से गुजरे बिजली के तार से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने घंटों प्रयास कर आग बुझाई। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है।
मड़हे में आग लगी गृहस्थी का सामान जला
बक्शा। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में बृहस्पतिवार को एक रिहायशी मड़हे में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते गृहस्थी का सामान जल गया। गांव निवासी संध्या पत्नी रोशन गौतम के रिहायशी मड़हे में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक मड़हे में रखा तीन क्विंटल गेंहू, एक क्विंटल चावल, 50 किलो आलू के अलावा कपड़ा सहित जरूरी सामान जलकर राख हो गया।
शॉर्ट सर्किट से रजाई-गद्दों की दुकान में लगी आग
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में रजाई-गद्दों की एक दुकान में बृहस्पतिवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया दुकान का सारा सामना जल कर नष्ट हो गया। दुकानदार के अनुसार दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। कोठवार बाजार से कुछ दूरी पर जसवंत गुप्ता की कपड़े और खाद्य सामग्री की दुकान है। बगल में ही रजाई गद्दों की भी दुकान है। शाम 5.30 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिल पाई। आग से दुकान में रखी 50 से अधिक रूई की गांठें, दो फाइबर, रूई धुनाई मशीन, मोटर, 100 रजाई-गद्दे, 200 रजाई के कवर जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।