फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seva Mitra will provide employment to skilled people

सेवा मित्र हुनरमंदो को दिलाएगा रोजगार

Mon, 03 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seva Mitra will provide employment to skilled people
सेवा मित्र एप से प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

61 प्रकार के हुनर का होगा विवरण, जिले में हैं 59 हजार हुनरमंद प्रवासी श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। कोरोना महामारी के संकट काल में परदेश छोड़कर घर आने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूरों और दूसरे बेरोजागरों को सेवामित्र एप के जरिए रोजगार मुहैया जाएगा। उनको हुनर के मुताबिक काम देने की योजना है। एप में हर किसी के हुनर, नाम-पता और मोबाइल नंबर आदि दर्ज किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी उन्हें बुला सके।
अगर किसी को पलंबर की आवश्यकता है तो वह सेवामित्र एप पर जिला और अपने ब्लाक का नाम लिखेगा। उसके बाद हुनरमंदों की पूरी सूची उसके सामने होगी और उससे संपर्क कर काम कराया जा सकता है। एप पर बढ़ई, बिजली, मिस्त्री, पलंबर, पुताई समेत 61 प्रकार के हुनरमंदों का विवरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

लॉक डाउन के कारण जिले में मुंबई, सूरत, अहमदाबाद आदि शहरों से तकरीबन तीन लाख 30 हजार 693 प्रवासी श्रमिक आए हैं। यह प्रवासी श्रमिक दोबारा गांव छोड़कर दूसरे स्थानों पर नौकरी करने न जाएं, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। राहत पोर्टल पर अभी तक दो लाख 75 हजार 693 प्रवासी श्रमिकों का डाटा फीड किया गया है। इस डाटा में 59 हजार प्रवासी श्रमिक हुनरमंद हैं, जिनका विवरण सेवामित्र एप में फीड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवायोजन पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
जौनपुर। प्रवासी मजदूरों सहित अन्य बेरोजगारों को सेवामित्र एप का लाभ लेने के लिए सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण करान होगा। यह कार्य जिला सेवायोजन कार्यालय में शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय से फ्री फार्म मिलेगा। 10 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी हलफनाम, थाना से प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र सहित सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों और तकनीकी दक्षता का प्रमाण पत्र देना होगा।

-----
वर्जन
- सेवा मित्र एप पर प्रवासी मजदूरों व अन्य बेरोजगारों का पूरा ब्योरा उपलब्ध रहेगा। कोई भी व्यक्ति जिसको अपनी समस्या का निस्तारण कराना होगा । वह इस एप पर जाएगा। जिसके बाद वह अपने समस्या से संबंधित हुनर मंद को बुलाकर निस्तारण करा सकेगा। इसके लिए प्रवासी श्रमिकों व बेरोजगारों को सेवा योजन पोर्टल पर आन लाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। - राजीव कुमार सिंह, जिला सेवा योजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed