फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Service and good governance is the identity of Modi government: Rakesh

सेवा और सुशासन मोदी सरकार की पहचान : राकेश

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Service and good governance is the identity of Modi government: Rakesh
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी और मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने मुंगराबादशाहपुर मंडल में शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। जिला प्रभारी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा दी और देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। बीते नौ वर्षों में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 2014 में पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जाए। इस दौरान नगर मंडल महामंत्री दुर्गेश कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम गुप्ता, बैजनाथ साहू, हीरा लाल गुप्ता, रितेश भोज्यवाल, राम राज, बृजेश पटेल, अमृत लाल सरोज, अमित साहू, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed