फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sero survey will start from today, samples will be taken in 31 villages

आज से शुरू होगा सीरो सर्वे, 31 गांवों में लिए जाएंगे सैंपल

Tue, 08 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sero survey will start from today, samples will be taken in 31 villages
कोरोना के बाद लोगों में इम्युनिटी और एंटीबाडी का पता लगाने के लिए जिले में सीरो सर्वे नौ जून से शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस सर्वे के तहत 31 गांवों से स्वास्थ्य विभाग की टीमें सैंपल लेंगी। इसके लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में डॉक्टर के अलावा एलटी और एएनएम शामिल होंगे। सीरो सर्वे को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण के दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने बताया कि जिले में 9 से 11 जून तक सीरो सर्वे का काम चलेगा। इसके लिए प्रदेश की तरफ से 31 गांवों को चुना गया है। इन गांवों में सर्वे करने के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन (एलटी) और एक एएनएम रहेंगी। जिस गांव में सर्वे होगा, वहां की आशा कार्यकर्ता टीम का सहयोग करेंगी। डॉक्टर उस टीम के लीडर होंगे। एलटी सैंपल कलेक्शन का काम करेंगे। एएनएम डॉक्यूमेंटेशन के साथ पूछताछ का काम करेंगी। ईपीडिमियोलाजिस्ट डॉ जिया उल हक ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए चुने गए गांव चार हिस्सों (जोन) में बांटे जाएंगे। हर जोन से 6 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इस तरह से हर गांव से 24 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल लेते समय यह ध्यान रखा जाएगा कि हर जोन से दो स्त्री और दो पुरुष ऐसे चिह्नित किए जाएं, जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो और महिला गर्भवती न हो। अगर बच्चे हैं तो 17 साल से कम और 5 साल से ज्यादा उम्र के रहें। सैंपल लेने के दौरान उनका एंटीजन टेस्ट भी किया जाएगा। टेस्ट में कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें मेडिकल किट भी दी जाएगी, जिससे उनका उपचार हो सके। प्रशिक्षण में एसीएमओ डॉ सत्य नारायण हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed