फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Separate wards for swine flu

स्वाइन फ्लू के लिए अलग वार्ड

Tue, 24 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Tue, 24 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Separate wards for swine flu
देश में
विज्ञापन
तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है। जिला अस्पताल में इसके परीक्षण व मरीजों के इलाज की व्यवस्था करने के साथ ही चिकित्सकों की एक टीम गठित कर दी गई है, जो खास तौर पर स्वाइन फ्लू के केसदेखेगी। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए एक अलग वार्ड भी बना दिया गया है।

हाल के दिनों में देशभर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद लोगों में भय का कारण बनी इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने भी तैयारी पूरी करने का दावा किया है।

 विभाग ने इस बीमारी से ग्रसित मरीज के प्राथमिक स्तर पर परीक्षण और दवाओं आदि की व्यवस्था कर ली है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक दूसरे तल पर स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए एक अलग वार्ड बनाया  गया है। जहां इस बीमारी के लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा। 

इसके अलावा चार डाक्टरों की टीम बनाई गई है। यह टीम खास तौर पर स्वाइन फ्लू के मरीजों का परीक्षण और उपचार करेगी। साथ ही जरूरी दवाओं का स्टॉक भी रखा गया है। चिकित्सकों के मुताबिक स्वाइन फ्लू साधारण फ्लू की तरह ही होता है। इसके संक्रमण से बचने की जरूरत होती है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. सैफ हुसैन खान के मुताबिक इस बीमारी के लक्षण तीन श्रेणियों में दिखते हैं। सांस फूलना, सीने में दर्द, बलगम में खून आदि लक्षण दिखे तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed