फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Semester examinations of Purvanchal University from November 11

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से

Thu, 30 Oct 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations of Purvanchal University from November 11
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया। देर शाम परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। जौनपुर और गाजीपुर के 604 महाविद्यालयों की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा नियंक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा पहले की तरह तीन पालियों में कराने के लिए खाका तैयार हुआ है। परीक्षा संबंधी सूचना विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही साफ कर दिया था कि सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर में कराई जाएंगी। इसके चलते कॉलेज भी तैयार हो गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 11 नवंबर से 12 दिसंबर तक एक माह का परीक्षा कार्यक्रम तय किया है। विश्वविद्यालय का मानना है कि एक माह में परीक्षाएं खत्म कराने के बाद मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शीघ्र सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed