फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the union of the four brothers, the eyes were spiked

चारों भाइयों का मिलन देख छलक पड़ी आंखें

Wed, 28 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seeing the union of the four brothers, the eyes were spiked
ेतासराय मे आयोजित भरत मिलाप का मनोरम दृश्य। - फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। नगर के गोलाबाजार में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन का दृश्य लोगों के हृदय में समा गया। कोरोना काल में रामलीला कमेटी ने शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी पूर्ण भरत मिलाप करने का निर्णय लिया था। शोभा यात्रा नहीं निकली गई। गोलाबाजार में देर शाम भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ । मंच पर विराजमान भरत और शत्रुघ्न पलकें बिछाए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के साथ मां सीता के आगमन की बाट जोह रहे थे। उधर असुरों का संहार करने के पश्चात श्रीराम लंका से सीता और लक्ष्मण सहित सकुशल पुष्पक विमान से अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं। रास्ते में ऋषि भारद्वाज मुनि के आश्रम में एक रात विश्राम करने के दौरान हनुमान अयोध्या पहुंच कर भरत को भगवान श्रीराम के आगमन की सूचना देकर आश्रम में लौट जाते हैं। श्रीराम के आगमन की सूचना मिलते ही भरत और शत्रुघ्न अयोध्यावासियों के साथ निकल पड़ते हैं। थोड़ी दूरी पर श्रीराम को आते देख भरत और शत्रुघ्न नंगे पांव दौड़कर श्रीराम के चरणों में दंडवत प्रणाम करते हैं। प्रभु श्रीराम भाई भरत और शत्रुघ्न को उठाकर गले लगा लेते हैं। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शकों की आंखें छलक पड़ी। चारों भाइयों का अयोध्या पहुंचने पर राजगद्दी सौंपी गई। इस मौके पर भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रुपेश गुप्ता मोनू, मनोज साहू, विवेक कुमार मोदनवाल, राधेश्याम जायसवाल, गोरख प्रजापति, राजेंद्र चौधरी, कमला प्रसाद विश्वकर्मा, गिरीशचंद्र, राम आसरे साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed