फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the garbage and filth of the stables on the banks of the ghat, the Vis's committee reprimanded

Jaunpur News: घाट के किनारे कूड़ा व तबेले की गंदगी देख विस की समिति ने लगाई फटकार

Sun, 11 Aug 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seeing the garbage and filth of the stables on the banks of the ghat, the Vis's committee reprimanded
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2022-23 की द्वितीय उपसमिति शनिवार को हनुमान घाट व विसर्जन घाट पर पहुंची। विधायकों ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद लोग यहां घाट के किनारे कूड़ा व तबेले की गंदगी देखने आएंगे।
विज्ञापन

उपसमिति की अध्यक्ष सरिता भदौरिया के नेतृत्व में विधायक डॉ.अवधेश सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह की टीम 12.30 बजे शाही पुल पहुंची। यहां से हनुमान घाट व बजरंग तक हुए काम की तारीफ की। फिर वहां से सद्भावना पुल से होते हुए विसर्जन घाट पर पहुंची। जहां पिंडरा विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने अधिकारियों पर तंज कसते हुए फटकार लगाई। कहा कि यहां बेहतर व सुंदर घाट तो बना लिया। लोग क्या यहां कूड़ा व तबेले की गंदगी देखने आएंगे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को तबेला हटवाने और कूड़ा साफ कराने का निर्देश दिया। कहा कि दोनों ही घाटों के किनारे पर आकर्षक छायादार पौधें व लाइट भी लगवाई जाएं। जिससे सुंदरता और बढ़ जाएगी। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने आकर्षक लैंप लाइट लगवाने को कहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत कि की सिपाह में एसटीपी प्लांट के नाला को टैब किया गया था। जिस नाले पर एक लॉन संचालक ने अतिक्रमण कर रखा है, जिस पर उन्होंने जल निगम को फटकार लगाई। जल निगम ने कहा कि हमारा कार्य हो गया, अब नगर पालिका व सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है अतिक्रमण हटाने की। इस मौके पर सीडीओ साई सीलम तेजा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed