फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Secondary teachers association opposes evaluation

Jaunpur News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन का किया विरोध

Mon, 20 Mar 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Secondary teachers association opposes evaluation
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने मूल्यांकन का विरोध किया। सभी केंद्रों पर शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को धरना दिया। सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य से दूसरे दिन भी विरत रहे। एक टीम प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह तथा जिलामंत्री प्रमोद सिंह लगातार मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर बहिष्कार के लिए शिक्षकों को प्रेरित करते रहे। जनक कुमारी इंटर कालेज में प्रभारी दिनेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में राघवेंद्र यादव, रिपुसूदन सिंह, जीजीआईसी में अखिलेश चंद्र, ब्रह्मदेव यादव, अखिलेश सिंह, रामसागर सिंह, नगर पालिका इंटर कॉलेज में जय प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह , इंद्रसेन सिंह सभाजीत, टीडी इंटर कालेज में जयशंकर सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, शिया इंटर कालेज में अजय प्रकाश सिंह, रामप्रताप विश्वकर्मा,अखिलेश यादव तथा मोहम्मद हसन इंटर कालेज में डा. प्रविंद सिंह, उदय सिंह, संतोष रघुवंशी, राजेश यादव, जीएन शाक्य, चंद्र प्रकाश दुबे, अजय सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संगठन ने यह तय किया है कि सोमवार को भी संगठन का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed