फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Second student of East University commits suicide in 40 hours

Jaunpur News: 40 घंटे में पूविवि के दूसरे छात्र ने की आत्महत्या

Sun, 17 Dec 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Second student of East University commits suicide in 40 hours
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक छात्र ने किराये के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह शव बरामद हुआ। वह बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को ही करीब 40 घंटे पहले बीफार्मा के छात्र ने हॉस्टल में जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन


मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ निवासी मंगल सिंह का पुत्र नीरज सिंह (21) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहा था। वह तृतीय वर्ष का छात्र था। करीब तीन माह पहले उसने विश्वविद्यालय के पास ही सिद्दीकपुर में एक घर में किराये पर कमरा लिया। वहांं वह और उसकी बहन रह रहे थे। करीब दस दिन पहले परिवार में शादी का कार्यक्रम होने के कारण बहन घर चल गई।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने खिड़की के सहारे देखा तो नीरज का शव लटका था। मकान मालिक ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी तथा डायल 112 पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाया। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। नीरज के पिता मंगल ने बताया कि तीन माह पहले ही भाई-बहन यहां रहने के लिए आए थे। बेटी निक्की सिंह भी बीटेक करती है। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर से निकलने के एक सप्ताह बाद पहुंचा था नीरज

करंजाकला। फंदा लगाकर जान देने वाले बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र नीरज घर से यानी मिर्जापुर से चलने के एक सप्ताह के बाद जौनपुर पहुंचा था। पिता मंगल सिंह ने बताया कि नीरज दो दिसंबर को बहन निक्की सिंह के साथ ही परिवार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सात दिसंबर को वह अकेले ही वापस जौनपुर के लिए निकला। वहीं मकान मालिक विनोद यादव ने बताया कि वह 13 दिसंबर की शाम को यहां पहुंचा था। पिता के अनुसार, नीरज आये दिन व्यापार करने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। इस पर पिता ने उसे समझाया था कि वहां पढ़ने के लिए भेजा है। पढ़ाई करने के बाद कोई व्यापार शुरू करना। कुछ दिनों से वह तनाव में भी था। दोस्तों ने बताया कि नीरज के रिजल्ट में लगातार बैक भी लग रहा था।



सुरक्षा को देखते हुए विश्वविद्यालय के गेट पर तैनात रही पुलिस

करंजाकला। दो दिन पहले ही बी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत का मामला भी पूरी तरीके से ठंडा ही नहीं हुआ था। तब तक विश्वविद्यालय के बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले छात्र नीरज सिंह ने भी खुदकुशी कर ली। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार को छात्र के खुदकुशी करने की जानकारी होते ही गेट पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed