फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Second dose of Kovid-19 vaccine on 292

292 को लगी कोविड-19 टीका की दूसरी डोज

Tue, 16 Feb 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Second dose of Kovid-19 vaccine on 292
जौनपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 292 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। पहले चरण के अभियान में छूटे 2489 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 1279 का भी टीकाकरण हुआ। जिले के 25 केंद्रों पर टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, राजकीय लीलावती अस्पताल सहित 25 केंद्रों पर हुए टीकाकरण में मापअप राउंड के तहत 2489 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगना था। यह विभिन्न कारणों से पहले चरण में टीकाकरण से छूट गए थे। अंतिम मौका मिलने के बाद भी सिर्फ 1279 स्वास्थ्यकर्मी ही टीकाकरण करा पाए। उधर, 16 जनवरी को पहला डोज लगवाने वाले 309 स्वास्थ्यकर्मियों में से 292 को दूसरी डोज लगवाई। उनका टीकाकरण पूरा हो गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 12187 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा 3737 फ्रंटलाइन वर्कर्स भी प्रतिरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed