{"_id":"5ef387fe8ebc3e430e3405a3","slug":"second-aqused-arrested-jaunpur-news-vns5320426154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई जेल से फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई जेल से फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
जौनपुर। अस्थाई जेल से फरार दूसरे आरोपी को भी लाइनबाजार थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास किसी साधन का इंतजार कर रही था।
प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज पचहटिया स्थित अस्थाई जेल की दूसरी मंजिल से 19 जून की रात बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी हत्यारोपी राजू चौहान और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विजाधरमऊ गांव निवासी जालसाजी का आरोपी मोनू गौतम एक साथ फरार हो गए थे। राजू को पुलिस ने अगले दिन 20 जून को ही कलीचाबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
जबकि मोनूगौतम की पुलिस तलाश में जुटी थी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि लाइनबाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि अस्थाई जेल से फरार मोनू गौतम सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।