{"_id":"5de16cd28ebc3e54ac7bc50a","slug":"sealdah-express-stuck-on-the-track-jaunpur-news-vns497069450","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर फंसी कर रोकी गई सियालदह एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर फंसी कर रोकी गई सियालदह एक्सप्रेस
विज्ञापन
21- शाहगंज के उसरहटा रेलवे क्रासिंग के ट्रैक पर फंसी कार व सामने से आती ट्रेन।
- फोटो : JAUNPUR
कार ने रोक दी सियालदह एक्सप्रेस
या
ट्रैक पर फंसी कर रोकी गई सियालदह एक्सप्रेस
कार को ट्रैक से हटवाकर 20 मिनट देरी से रवाना की गई ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। उसरहटा स्थित आजाद रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की रात लगे जाम में एक कार ट्रैक पर फंस गई। गेटमैन ने शाहगंज से जौनपुर जा रही सियालदह एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर ही रोक दिया। आरपीएफ ने लोगों की मदद से कार के ट्रैक से हटवाया। लगभग 20 मिनट देरी से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। क्रासिंग के पास सड़क पर भी लंबा जाम लग गया।
आजाद रेलवे क्रासिंग संख्या 58 पर रात सवा एक बजे वाहनों की आवाजाही के दौरान एक कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। क्रासिंग पर वाहनों के खड़े हो जाने से गेट बंद नहीं हो सका। इसी दौरान गेटमैन को ट्रेन नंबर 13152 सियालदह एक्सप्रेस के शाहगंज स्टेशन से निकलने की सूचना मिली। गेटमैन पवन कुमार ने अधिकारियों को सूचित करके आउटर सिग्नल पर जाकर ट्रेन को वहीं रोकवा दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लोगों की मदद से कार को हटवाया। लगभग 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
शाहगंज-खेतासराय के बीच की इस क्रासिंग हमेशा जाम लगता है। क्रासिंग पर रोड तिरछे होने के कारण अक्सर यहां वाहन का पहिया ट्रैक पर फंस जाता है। अभी 28 अक्तूबर की रात सिटी मजिस्ट्रेट की टाटा सूमो इसी ट्रैक पर फंस गई थी। स्टेशन अधीक्षक आरपी राम बताते हैं कि क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज की जरूरत है। इसके लिए कई बार पत्र लिखा गया।