फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDO beats consumer, case filed after video goes viral

Jaunpur News: एसडीओ ने उपभोक्ता को पीटा, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा

Wed, 14 Feb 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
SDO beats consumer, case filed after video goes viral
केराकत। थानागद्दी स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में मंगलवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) की दबंगई का मामला सामने आया। विद्युत मीटर की शिकायत करने गए उपभोक्ता को एसडीओ ने हत्या की धमकी देते हुए लात घूंसों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बम्बावन गांव निवासी अनीष पाल पुत्र रामकेश पाल ने तहरीर में बताया कि घर पर पिता के नाम से घरेलू कनेक्शन हुआ है। कुछ माह पूर्व उसका विद्युत मीटर में आरडीएफ होने के नाते बिल ज्यादा आ रहा था। इसकी शिकायत उसने कार्यालय में की थी। इसके बाद भी जब मीटर की मरम्मत नहीं कराई गई तो वह सोमवार को थानागद्दी स्थित उपखंड कार्यालय पहुंचा और इसकी शिकायत की। बाबू ने उपखंड अधिकारी को शिकायत फारवर्ड करने की बात कहकर उनसे मिलने को कहा। जब उसने उपखंड अधिकारी मनीष सिंह से शिकायत की तो वह आग बबूला हो गए। जातिसूचक गाली देते हुए लात-घूसों से पिटाई करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह छुड़ाया। घायल हालत में पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। इस पर पुलिस ने एसडीओ के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, मारपीट और गालीगलौच करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed