फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM, Tehsildar and Lekhpal summoned in case of disproportionate assets

जौनपुर: आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को उप लोकायुक्त ने किया तलब

Thu, 08 Feb 2024 12:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश प्रदेश के उप लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को 11 मार्च से पहले पक्ष रखने के लिए तलब किया है। देवरिया के रणवीर सिंह ने लेखपाल और दोनों अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। 

विज्ञापन
SDM, Tehsildar and Lekhpal summoned in case of disproportionate assets
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप लोकायुक्त ने जौनपुर जिले के केराकत की एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 11 मार्च तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन को कोई पत्र नहीं मिला है। देवरिया जनपद के रणवीर सिंह ने लेखपाल और दोनों अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।

विज्ञापन


मामले में उप लोकायुक्त के सचिव राजेश कुमार ने एसडीम केराकत नेहा मिश्रा, बदलापुर तहसीलदार राम आधार, बदलापुर नागपुर ग्राम सभा के लेखपाल वीरेंद्र प्रताप को प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इसके तहत उन्हें अपनी चल अचल संपत्ति के मूल्यांकन के संबंध में प्रोफार्मा पर आय और खर्च का ब्योरा शपथपत्र के माध्यम से उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed