{"_id":"61019eae8ebc3e0926327200","slug":"sdm-ordered-103-ambulances-from-the-site-of-picketing-jaunpur-news-vns6030170176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने धरना स्थल से मंगवा लिया 103 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने धरना स्थल से मंगवा लिया 103 एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन दायिनी सेवा से जुडे़ एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। उधर, सदर तहसील में एसडीएम (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) हिंमाशु नागपाल ने पूर्वांचल विवि के पास मैदान में खड़ी सभी एंबुलेंस को खींचवाकर जिला अस्पताल परिसर में मंगवा लिया। इनमें में कुछ एंबुलेंसों का संचालन निजी चालकों के जरिए कराया गया। हालांकि एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
जीवन दायिनी सेवा के जिलाध्यक्ष डा. देवेंद्र गुप्ता ने मांग की एएलएस कंपनी व सरकार सभी कर्मचारियों को एनएचआरएम से संबद्ध करे और इसके तहत मिलने वाली सेवाओं का लाभ दिलाए। उन्होंने एंबुलेंस चालकों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करने, कोरोना संक्रमण के दौरान मृत लोगों के परिजनों को बीमा की राशि उपलब्ध कराने, चार घंटे की ओटी देने, संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों के साथ सहानुभूति रखते हुए उन्हें काम पर रखने आदि की मांग भी की। उनका कहना था कि सरकार पहले से काम कर रही जीवन दायिनी सेवा कंपनी को बदलने की तैयारी कर रही है। कंपनी बदले जाने पर एंबुलेंस सेवा से जुडे़ सभी कर्मचारियों का समायोजन किया जाना चाहिए। इस मसले को लेकर एंबुलेंस चालक व स्टाफ एंबुलेंस को पूर्वांचल विवि चौकी के सामने खाली मैदान में खड़ी कर विरोध जता रहे हैं। एंबुलेंस चालकों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन पहले लखनऊ में प्रदर्शन किया था। इस दौरान जिला महामंत्री मनोज कुमार यादव, घनश्याम गुप्ता, संगठन मंत्री राम भजन यादव, कोषाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद, जिला सचिव विजय सिंह, जिला प्रवक्ता संतोष कुमार और मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल का कहना है कि धरना स्थल से 103 एंबुलेंस मंगा लिए गए हैं। जिनका संचालन शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा। ताकि मरीजों को इलाज कराने में किसी तरह की परेशानी न हो। जिला प्रशासन इसके लिए तैयारी कर रहा है।
---------
जिले में हैं कुल 104 एंबुलेंस
जौनपुर। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए जिले में कुल 104 एंबुलेंस का संचालन हो रहा है। इनमें 108 की 50 व 102 की 51 और एलएस की तीन एंबुलेंस शामिल हैं। जो इमरजेंसी के समय मरीजों को अस्पताल पहुंचाते हैं। पिछले तीन दिनों से एंबुलेंस चालक व स्टाफ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।