फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM hardened, reissued no entry order

सख्त हुए एसडीएम, दोबारा जारी किया नो इंट्री का आदेश

Wed, 02 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
SDM hardened, reissued no entry order
सख्त हुए एसडीएम, दोबारा जारी किया नो इंट्री का आदेश
विज्ञापन

* खबर का असर...
---
- थाना प्रभारी को हिदायत, भ्रम में न पड़कर आदेश का अनुपालन कराएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में बड़े वाहनों की नो इंट्री को लेकर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस की उदासीनता की खबर छपने के बाद बुधवार को एसडीएम ने नो इंट्री को लेकर दोबारा कड़ा आदेश जारी किया है। एसडीएम ने पुलिस को हिदायत दी है कि किसी भ्रम में पड़ने की बजाए अग्रिम आदेश तक निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं।

मुंगराबादशाहपुर कस्बे में दिन के समय ही बड़े वाहनों के घुस जाने से अक्सर जाम लग जाता है। पूरा शहर रेंगता रहता है। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम ने सुबह 9 से रात 9 बजे तक के लिए बड़े वाहनों की नो इंट्री का आदेश दिया था। शुरुआती दौर में तो पुलिस ने इसका अनुपालन कराया, मगर बाद में एसडीएम के आदेश को अस्थाई बताते हुए वाहनों को आवाजाही की छूट दे दी। इस खबर को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। नगर के लोगों ने भी इसकी शिकायत एसडीएम से की। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव ने पुन: आदेश जारी करते हुए नो इंटी के आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। एसडीएम ने आदेश में कहा है कि सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक भारी वाहनों का नगर के अंदर प्रवेश वर्जित है। अब किसी भ्रम में न पड़ते हुए आदेश का अनुपालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed