फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM court did not run after the protest of advocates

अधिवक्ताओं के विरोध के बाद नहीं चला एसडीएम कोर्ट

Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
SDM court did not run after the protest of advocates
मछलीशहर। अनिश्चितकाल के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहने का अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह कोर्ट में बैठीं। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने तहसील व न्यायालय में नारेबाजी की। इो एसडीएम को कोर्ट से उठना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीएम के कार्य व्यवहार से असंतुष्ट अधिवक्ता संघ ने बुधवार को आकस्मिक बैठक की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उनके स्थानांतरण तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी ने सुबह जनता दरबार में किसी अधिवक्ता को अपने कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर आने से मना कर दिया। और कोर्ट करने लगीं। इस पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुये न्यायालय में पहुंच गए। अधिवक्ताओं के भारी विरोध के बाद एसडीएम को न्यायालय से उठना पड़ा। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से अपने प्रस्ताव पर पुनर्विचार व वार्ता करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की शुक्रवार को अगली रणनीति के लिए बैठक बुलाई है। विरोध करने वालों में महामंत्री कमलेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद मिश्रा, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, प्रेम बिहारी यादव, यज्ञ नारायण सिंह, सरजू प्रसाद विन्द,हरि नायक तिवारी, इंदू प्रकाश सिंह, विनय पांडेय, विपिन मौर्य, बाबू राम, वीरेंद्र मौर्य, पवन गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र मौर्य, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed