फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SCST case filed against 11 visitors

Jaunpur News: 11 दर्शनार्थियों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
SCST case filed against 11 visitors
धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम के पास पैसे की लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह अज्ञात समेत 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 11 दर्शनार्थियों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में करीब 12 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया धाम मंदिर से लगभग 150 मीटर दूर स्थित करिया सोनकर के माला फूल की दुकान पर माला-फूल के पैसे की लेनदेन को लेकर झड़प हो गई थी। झड़प के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे एवं ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया था। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार की देर शाम को चौकीपुर निवासी माला फूल के दुकानदार रविंद्र कुमार उर्फ करिया सोनकर की तहरीर पर विमल चौहान, सिंपल चौहान, प्रकाश चौहान, ईशान चौहान, उजाला चौहान, शांति चौहान, प्रिया चौहान निवासीगण बहरा गांव थाना तेजी बाजार, सुनील चौहान, मोना चौहान निवासी बेलवा थाना बक्शा, शीला चौहान व प्रिंस चौहान निवासी शंभूगंज थाना बक्शा के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्शनार्थियों में विमल चौहान की तहरीर पर माला फूल के दुकानदार रविन्द्र सोनकर, महेश सोनकर, राहुल सोनकर, दीपू यादव , वकील सोनकर, विनोद समेत 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed