फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Screening of teachers will be done under UGC standard

यूजीसी मानक के तहत शिक्षकों की होगी स्क्रीनिंग

Tue, 24 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Screening of teachers will be done under UGC standard
यूजीसी मानक के तहत शिक्षकों की होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन

- कार्यपरिषद की बैठक में तीन अधिवक्ताओं की नियुक्ति को मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की सोमवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। यूजीसी के मानक के अनुसार ही एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की स्क्रीनिंग का निर्णय लिया गया। परिषद ने तीन अधिवक्ताओं की नियुक्ति को भी मंजूरी दी।

कुलपति सभागार में कुलपति प्रो.राजाराम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित माइक्रोबायोलाजी विभाग के उपाचार्य डॉ एसपी तिवारी का वेतन बढ़ाकर 60 हजार करने पर भी सहमति जताई गई। जौनपुर नगर के बसंतकुंज कॉलोनी निवासी ज्ञानचंद श्रीवास्तव को स्थानीय अधिवक्ता नामित किया गया। आशीष सोमवंशी को सर्वोच्च न्यायालय और राजेश कुमार मद्धेशिया को उच्च न्यायलय में अधिवक्ता नामित करने पर सहमति बनी। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का स्किल फाउंडेशन नाम से पंजीकरण कराने के लिए इंजीनियरिंग संस्थान के गणित विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम अर्हता और उच्चतर शिक्षा में मानकों के रखरखाव के लिए संबंधी विनिमय 2018 को विवि परिनियमावली में समाहित करने पर भी विचार किया गया। प्रो एके श्रीवास्तव, डॉ वशिष्ठ यति, डॉ विलास ए तभाने, प्रो रामनारायण, प्रो राणा कृष्ण पाल सिंह, डॉ सौरभ पाल, संदीप कुमार सिंह, डॉ आरआर यादव, डॉ सविता भारद्धाज, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ दीनानाथ सिंह, डॉ हरिहर प्रसाद सिंह, प्रो कल्पलता पांडेय, रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, डॉ केएस तोमर, श्याम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed