फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Schools from primary to junior level buzzed with students

छात्रों से गुलजार हुए प्राथमिक से जूनियर स्तर के विद्यालय 17-05-07

Tue, 15 Feb 2022 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Schools from primary to junior level buzzed with students
प्राथमिक से जू नियर तक के विद्यालय सोमवार को गुलजार हो गए। करीब डेढ माह बाद विद्यालय खुलने के बाद जब छात्र स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरे खुल उठे। शिक्षकों ने पहले दिन छात्रों को पाठ पढाया और शिक्षण का कार्य एक बार फिर से पटरी पर पहुंच गया। स्कूल का पहला दिन होने के कारण ज्यादातर समय बच्चों को मौज मस्ती में बीता। परिषदीय विद्यालयों से लेकर सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में काफी चहल पहल रही है। हालांकि पहले दिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। सोमवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो अपने दोस्तों से मिलकर चहक उठे। छात्रों ने छुट्टी में बिताए गए समय को एक दूसरे से साझा किया। विभिन्न स्कूलों में पहले दिन थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: गरियांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय का़फी दिनों बाद नए वर्ष में सोमवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो सबसे पहले उनके हाथों को सैनिटाइज कर चंदन लगाकर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई। बाजार से मुख्य गेट तक गाजे-बाजे के साथ बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनको समाज सेवी संजय दुबे द्वारा सभी छात्रों को मास्क वितरित किया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र ने सभी छात्रों व शिक्षकों से लगभग एक महीना की छूटी हुई पढ़ाई को पूरे लगन के साथ मेहनत कर कोर्स पूर्ण कर प्रेरणा लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित किया और फल वितरण किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य गण व अभिभावकों के साथ शिक्षक संजय मिश्र, आलोक शुक्ला, आशीष चौरसिया, अजीत सिंह, सुदेश पटेल, अरविंद तिवारी, चंपा देवी मौर्य, अनारा यादव, शीतला प्रसाद ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सिंगरामऊ: कोरोना संक्रमण को लेकर एक माह से ज्यादा समय से लगी पाबंदी हटने के बाद सोमवार से नर्सरी से कक्षा आठ तक स्कूल पहले की तरह खुल गए हैं। पाबंदी हटने के बाद स्कूलों में घंटियों के साथ प्रार्थना की आवाज सुनाई दी। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर, बछुआर, सिंगरामऊ में छात्रों की संख्या 50 प्रतिशत से ज्यादा रही।
विज्ञापन

मछलीशहर: क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को छात्र छात्राएं स्कूल पहुंची।स्कूलों में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। करोना से बचाव के लिए कुछ जानकारी भी दी गई। हालांकि सोमवार को विद्यार्थियों की संख्या कुछ कम रही। रसोइयों द्वारा साफ सफाई करने के बाद मीनू के अनुसार भोजन बनाकर मध्याह्न भोजन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मडि़याहूं, बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मछलीशहर, रामपुर, जलालपुर, रामनगर, खेतासराय, चंदवक, बरसठी, मीरगंज, करंजाकला, मुख्तीगंज, सुरेरी, जफराबाद, सुजानगंज, खुटहन, राजाबाजार क्षेत्रों में विद्यालय बच्चों से गुलजार हो गए।

शासन के निर्देश पर प्राथमिक से जूनियर स्तर के सभी विद्यालयों में पठन पाठन शुरू करा दिया गया। पहले दिन से कक्षाएं शुरू हो गई है। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए शिक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया है। - डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed