{"_id":"64d13040fe087acc60076147","slug":"school-bus-overturned-uncontrolled-12-children-injured-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-3639-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, 12 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, 12 बच्चे घायल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव में सोमवार की सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस पलटते ही हड़कंप मच गया। आस पास खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन फानन में सभी बच्चों को बस के पीछे का शीशा तोड़कर निकाला।
क्षेत्र के जगमोहन पब्लिक स्कूल महरूपुर में पढ़ने वाले बच्चों को लेने के लिए प्रतिदिन बस जाती है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे बस सिंगल मार्ग से बच्चों को लेकर आ रही थी। पिलखुआ गांव में मोड़ पर बस घुमी तभी अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। बारिश के कारण सड़क पर हल्की फिसलन थी इस लिए बस पलट गई। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। जिसमें 12 बच्चे घायल हुए। अन्य सभी बच्चे भी मामूली रूप से चोटहिल हुए हैं। घायलों में अनिष्का, आर्यन, अनन्या, इशिका, अंशिका, संजीत, मोहम्मद, प्रगति, साक्षी, अमन, कशिश, गुंजन अन्य बच्चे शामिल हैं। बस में सवार बच्चों ने बताया कि स्कूल की बस सुबह कुकुहां गांव से बच्चों को लेकर चौकी पिलखुआ गांव पहुंची थी। चौकी पिलखुआ गांव से भी बच्चों को लेकर स्कूल के लिए चली। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर रमेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी, लेकिन उससे पहले ही सभी बच्चों को ग्रामीण निकाल चुके थे।
दुर्घटना की सूचना पाते ही मच गई अफरा तफरी
स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जैसे ही अभिभावकों तक पहुंची, उनमें हड़कंप मच गया। जो जहां था वहीं से उसी स्थिति में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। लोग अपने अपने बच्चों का हाल जानने के बाद राहत की सांस ली। इसके बाद लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां जिसे जितने इलाज की जरूरत थी उतना इलाज कराया गया।