फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   School Bachao Sangharsh Samiti continued studies in the closed school

Jaunpur News: स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने बंद विद्यालय में जारी रखी पढ़ाई

Fri, 04 Jul 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
School Bachao Sangharsh Samiti continued studies in the closed school
बदलापुर। जूनियर हाईस्कूल पहितियापुर के समायोजन के विरोध में एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को भी सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने बंद विद्यालय पहुंचकर पठन पाठन जारी रखा। यह देख लोग कह रहे कि काश! इसी तरह पढ़ाते शिक्षक तो कभी बंद नहीं होता स्कूल और न ही घटती छात्रों की संख्या। छात्र संख्या कम होने पर इस विद्यालय को अन्यत्र समायोजित कर दिया गया है। इससे अभिभावक व बच्चे परेशान हैं। विद्यालय बंद होने पर ग्रामीण समिति बनाकर स्वतः बंद विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। इतना ही नहीं समिति के लोगों ने बैठक कर डीएम को ज्ञापन देने की तैयारी की है। शुक्रवार को डीएम से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए समायोजन रद्द करने की मांग करेंगे। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय को दो किमी दूर सिंगरामऊ में समायोजित किया गया है। वहां हाईवे से बच्चों का जाना खतरे से खाली नहीं है। इस अवसर पर शिशिर दुबे, राम शृंगार दुबे, अशोक खरवार, जलील अहमद, संदीप यादव, संतोष प्रजापति, मिथलेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed