फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Savitri Bai Phule had given women the right to education

सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को दिलाया था शिक्षा का अधिकार

Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Savitri Bai Phule had given women the right to education
मछलीशहर। भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के बैनर तले भारतीय मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में मछलीशहर के पकड़ी ग्राम सभा में भारत की पहली महिला अध्यापिका व समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के संयोजक और भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के सहसंयोजक व प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने की। मोर्चा के संयोजक केवट रामधनी बिंद ने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले ने समाज में महिलाओं की भेदभावपूर्ण स्थिति को देखकर उन्हें शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। वह कहती थी कि महिलाओं को पुरुषों की बराबरी करने के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। हम सबने पिछड़ों, दलितों को उसका ह़क और हिस्सा दिलाने के लिए भाजपा से गठबंधन किया है। 2022 के चुनाव में भाजपा योगी के नेतृत्व में 365 सीटें जीत कर एक बार फिर से सरकार बनाएगी। विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद्र मौर्य ने कहा कि भाजपा की दूरगामी नीतियां विकास के नए आयाम गढ़ रही हैं। अध्यक्षता करते सुनील कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा और दलित उत्थान को लेकर छुआछूत, बालविवाह, सती-प्रथा को रोकने और विधवा पुनर्विवाह को शुरू किया। कहा कि जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी, तब तक वह अपने हक व अधिकार के लिए लड़ने की क्षमता विकसित नहीं कर पाएगी। इस मौके पर भैया लाल बिंद, रमेश बिंद, गणेश बिंद, महेश बिंद, कमलाकांत बिंद, रामचंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र मौर्य, सुखरानी, कलावती बिंद, फूलमती पाल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed