फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Santosh, a criminal from Jaunpur, was killed in an encounter in Kaushambi

Jaunpur News: कौशांबी में मुठभेड़ में मारा गया जौनपुर का बदमाश संतोष

Mon, 19 May 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Santosh, a criminal from Jaunpur, was killed in an encounter in Kaushambi
खेतासराय। कौशांबी जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 के ककोड़ा गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में शनिवार की रात जौनपुर निवासी एक बदमाश की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संतोष उर्फ राजू निवासी पोरईकलां थाना खेतासराय के रूप में हुई। संतोष अपने दो साथियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 मई को करीब 4 करोड़ रुपये के काॅपर लदे ट्रक ड्राइवर की हत्या कर लूट की थी। रविवार की दोपहर मामले की जानकारी पोरईकलां गांव स्थित संतोष के परिजनों को हुई।
विज्ञापन

मृतक के पिता जयप्रकाश ने बताया कि संतोष राजभर उर्फ़ राजू पांच वर्ष पहले मुंबई में ड्राइवर बनकर रोज़ी रोटी कमाने गया था। वहीं से उसने लूट और छीनैती जैसे अपराध करने शुरू कर दिए थे। कई बार उसकी तलाश में मुंबई तथा मध्यप्रदेश की पुलिस गांव आई लेकिन वह नहीं मिला। संतोष अपने घर कभी कभार ही आता था। उसकी आपराधिक गतिविधि के कारण परिजनों ने उससे किनारा कर लिया था।
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं-मृतक के पिता जयप्रकाश ने बताया कि वह खेती का काम करते हैं। संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी माता किरण घर पर रहती हैं। छोटा भाई सरोज पिता का खेती में हाथ बंटाता है। सबसे छोटा भाई अनुज आजमगढ़ के फुलैस में मोबाइल की दुकान चलाता है। संतोष की शादी हुई थी लेकिन उसे कोई बच्चे नहीं है। वह बीते पांच साल से घर से बाहर है और मुंबई रहता था। पत्नी आज़मगढ़ जनपद के भादो गांव में मायके में रहती है। रविवार को छोटे भाई अनुज के विवाह की तैयारी चल रही थी। सोमवार को उसकी बारात जानी थी। रविवार की दोपहर जब मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो खुशी का माहौल गम में बदल गया। बरात स्थगित कर दी गई है। मृतक के घर पर सिर्फ़ महिलाएं हैं। पुरुष सदस्य कौशांबी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed