फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Santbula College, Mo. Hasan was defeated

संतबुला कालेज ने मो. हसन को किया पराजित

Wed, 25 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Santbula College, Mo. Hasan was defeated
संतबुला ने हसन कालेज को किया पराजित
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का पहला मैच संत बुला कालेज और टीडी कालेज के बीच खेला गया। जिसमें टीडी कालेज ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। संत बुला कालेज ने आठ ओवर में 86 रन बनाए। जबाव में टीडी कालेज ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 38 रन पर पूरी टीम आउट हो गई।

दूसरा मैच मो. हसन कालेज और नूरूद्दीन गर्ल्स कालेज अफलेपुर मल्हनी के बीच खेला गया। टास जीतकर नूरूद्दीन ने बल्लेबाजी करते हुए 28 रन का स्कोर खड़ा किया। जबाव में खेलने उतरी मो. हसन कालेज की टीम ने 29 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मो. हसन और संतबूला के बीच खेला गया। जिसमें सन्तबूला ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मो. हसन की टीम ने 8 ओवर में 33 रन का स्कोर खड़ा किया। जबाव में खेलने उतरी सन्तबूला की टीम बिना किसी नुकसान के 34 रन बना कर विजेता रही। तीसरे स्थान के लिए टीडी कालेज और नूरूद्दीन गर्ल्स कालेज के बीच मैच खेला गया। टास जीतकर टीडी कालेज की टीम ने 8 ओवर 23 ही बनाया। जबाव में नूरूद्दीन कालेज ने 24 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम को तीसरा स्था न मिला। इस मौके पर संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह चौहान, भानु शर्मा, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में प्रिन्स राय, सिद्धार्थ राय तथा स्कोरर राजन यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed