फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   santaan na hone se khinn saas ne karaee thee vivaahita kee hatya

संतान न होने से खिन्न सास ने कराई थी विवाहिता की हत्या....

Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
santaan na hone se khinn saas ne karaee thee vivaahita kee hatya
संतान न होने से खिन्न सास ने कराई थी बहू की हत्या
विज्ञापन

- बरसठी थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव में 14 जून को हुई थी विवाहिता की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बरसठी। थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव में 14 जून की रात घर में अकेली सो रही विवाहिता की सिर कूंचकर हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। विवाहिता की हत्या उसकी सास ने ही पड़ोसी युवक से कराई थी। शादी के आठ वर्ष बाद भी कोई संतान न होने से खिन्न सास ने यह योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सास अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

रसूलहा गांव निवासी विनोद पटेल मुंबई में रहकर रोजगार करता है। घर पर उसकी पत्नी प्रीति सास-ससुर और देवर के साथ रहती थी। 14 जून की रात सास-ससुर पाही पर सोने गए थे, जबकि कुछ दूर पर टिनशेड में सोया था। 26 वर्षीय प्रीति घर में अकेली थी। रात में उसकी हत्या कर दी। सुबह उसका खून से लथपथ शव मिलने पर इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। अज्ञात हत्यारों पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इंस्पेक्टर मुन्नाराम धुसिया ने बताया कि शादी के आठ साल बाद भी प्रीति को कोई संतान नहीं थी। सास पतिराजी देवी अक्सर उसे इसका उलाहना देती थी। संतान न होने के कारण खिन्न होकर उसने पड़ोसी युवक रवि से प्रीति की हत्या कर दी। वह घटना की रात जानबूझकर पति के पास पाही पर सोने गई थी, ताकि रवि को हत्या का मौका मिल सके। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि सास की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed