{"_id":"676a46834e5a2dc24b085119","slug":"sambhal-varanasi-temple-dispute-then-jaunpur-claim-of-idol-of-maa-kali-inside-wall-of-shahi-bridge-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संभल, वाराणसी के बाद जौनपुर में मंदिर विवाद, शाही पुल की दीवार के अंदर मां काली की मूर्ति होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संभल, वाराणसी के बाद जौनपुर में मंदिर विवाद, शाही पुल की दीवार के अंदर मां काली की मूर्ति होने का दावा
Tue, 24 Dec 2024 10:58 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Dec 2024 10:58 AM IST
सार
जौनपुर में शाही पुल की दीवार के अंदर मां काली की मूर्ति होने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश है। श्रद्धालुओं ने हनुमान घाट स्थित स्थल पर पूजा की। साथ ही दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
शाही पुल की दीवार के अंदर मां काली की मूर्ति होने का दावा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल, वाराणसी के बाद अब जौनपुर में मां काली की मूर्ति को दीवार से बंद करने का मामला सामने आया है। सोमवार को हिंदू पक्ष के लोग शाही पुल के नीचे गुंबद के पास पहुंचे और मां काली की मूर्ति को दीवार से बंद करने का आरोप लगाया। जिला प्रशासन को दो दिन में दीवार गिराने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि इस संबंध में पुरातत्व विभाग से बात की जाएगी कि यहां मंदिर था या नहीं। ऐसे ही दीवार कोई कैसे तोड़ सकता है।
विज्ञापन
गोमती नदी के ऊपर शाही पुल बना है। पुल के नीचे हनुमान घाट स्थित गुंबद स्थल पर स्वामी अंबुजानंद के नेतृत्व में 25-30 महिला-पुरुष पहुंच गए और यहां पर मां काली का मंदिर होने की बात कहते हुए पूजा की।
विज्ञापन
इस दौरान स्वामी अंबुजानंद ने बताया कि शाही पुल के गुंबद के नीचे मां काली का स्थान है। लंबे समय से लोग यहां पर पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। उन्होंने मां काली का मंदिर 12वीं सदी का होने का दावा किया। आरोप लगाया कि कुछ साल पहले प्रशासन ने इसको बंद करा दिया था। मांग की कि दीवार को तोड़ा जाए, तभी पता चल सकेगा कि अंदर देवी की मूर्ति है या नहीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन