फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salwar caught for not showing thumb during biometric attendance in police recruitment exam

Jaunpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति के दौरान अंगूठा नहीं लगने पर पकड़ा गया साल्वर

Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Salwar caught for not showing thumb during biometric attendance in police recruitment exam
जौनपुर। जिले में शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में साल्वर गिरोह के एक सदस्य समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। साल्वर टीडी इंटर काॅलेज केंद्र में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते समय पकड़ा गया। वहीं राज इंटर काॅलेज के बाहर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का झांसा देने वाले पांच लोगों को पकड़ा गया। आरोपी अभ्यर्थियों से छह से आठ लाख रुपये लेनदेन की बात कर रहे थे। इनके पास से चार प्रवेशपत्र, छह मोबाइल फोन, दो चेकबुक, एक क्रास चेक व एक स्कार्पियों बरामद की गई। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली में टीडी इंटर कालेज के कक्ष संख्या 18 में कक्ष निरीक्षक बॉयोमीट्रिक उपस्थिति के दौरान अभ्यर्थियों से अंगूठा लगवा रहे थे। इस दौरान एक अभ्यर्थी का अंंगूठा न लगने पर संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ सिटी देवेश सिंह व लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके चौबे पहुंचे। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह संजीव कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। उसका असली नाम नीतिश कुमार मधुबनी, बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लाइन बाजार थाना में मुकदमा दर्जकर पुलिस साल्वर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वहीं राज इंटर काॅलेज के पास कुछ लोग पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का झांसा दे रहे थे। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनसे रुपये की लेनदेन कर एडवांस वसूलने की फिराक में थे। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया गया। आरोपियों में अनुराग सिंह, मनीष सिंह निवासी थलोई, मछलीशहर के अलावा अभ्यर्थी मयंक सिंह निवासी खागोपुर मछलीशहर, अभिषेक सिंह निवासी थलोई मछलीशहर है। इसके साथ चालक सूरज कुमार निवासी नोरपुर थाना मछलीशहर है। आरोपियोंं ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना आलोक यादव निवासी सिंगरामऊ है। अनुराग सिंह व मनीष सिंह परीक्षा पास कराने के लिए साल्वर उपलब्ध कराते हैं। पैसे का लेनदेन पेटीएम ,चेक व अन्य माध्यम से करते हैं। प्रवेश पत्र, मार्कशीट अन्य कागजात इकट्ठा कर आलोक यादव को उपलब्ध कराते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed