फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salute came from Mumbai, death before home

जौनपुर सीमा पर पड़ते कदम निकल गया दम

Fri, 15 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Salute came from Mumbai, death before home
मुंगराबादशाहपुर। कोरोना के संकट से जीवन बचाने के लिए सैकड़ों किमी की दूरी तय कर जौनपुर पहुंचा एक अधेड़ घर से चंद किमी दूर ही जिंदगी की जंग हार गया। मुंगराबादशाहपुर बार्डर पर ट्रक से उतरते ही उसकी सांस थम गई। आंखों के सामने पिता को बेबस होकर दम तोड़ते देख बेटा गश खाकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद होश आया तो अंतहीन आंसुओं का सैलाब बरस रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। घटना शुक्रवार की शाम पांच बजे की है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मैनपुर सतही गांव निवासी अमर बहादुर यादव (55) मुंबई में रहते थे। 12 मई को वह अपने पुत्र रवि के साथ मुंबई से एक ट्रक में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। ट्रक में करीब 50 लोग सवार थे। ट्रक मुंगराबादशाहपुर की सीमा पर पांडेयपुर पहुंची तो सभी लोग उतरने लगे। अमर बहादुर भी जैसे ही ट्रक से उतरा, चकराकर गिर गया। गिरते ही उसके प्राण पखेरु उड़ गए। लोग उसे उठाने की कोशिश करते रहे, मगर अमर बहादुर में कोई हलचल नहीं हुई। पुत्र रवि अपनी आंखों के सामने पिता की मौत को देखकर बेसुध हो गया। वह दहाड़ मारकर रोने लगा। घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed