फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salary of teachers stuck for seven months due to verification

सत्यापन के फेर में सात माह से अटका शिक्षकों का वेतन

Wed, 19 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Salary of teachers stuck for seven months due to verification
जौनपुर। जिले में कार्यभार संभालने वाले बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान सात माह बाद भी नहीं हो पाया है। उनके दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी न होने से वेतन का भुगतान अटका हुआ है। शिक्षक रोजाना बीएसए कार्यालय और संबंधित विवि का चक्कर काटने को विवश हैं। वहां से उन्हें ठोस जवाब भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के क्रम में जिले में दो चरणों में कुल 2090 शिक्षकों की भर्ती हुई है। पहले चरण में 1495 शिक्षकों को 17 अक्तूबर 2020 को ज्वाइनिंग कराई गई थी। जबकि दूसरे चरण में 595 शिक्षकों की ज्वाइनिंग पांच दिसंबर 2020 को हुई थी। बीएसए कार्यालय में ज्वाइनिंग के बाद इन शिक्षकों को अलग अलग विद्यालयों में तैनाती भी कर दी गई लेकिन अधिकतर शिक्षकों को अभी तक वेतन नहीं मिला। वेतन के लिए शिक्षक बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा कि उनके दस्तावेजों के सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड, विश्वविद्यालय को भेजा गया है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही वेतन जारी किया जाएगा। अभी तक 395 शिक्षकों को वेतन जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए का कहना है कि जिन शिक्षकों की हाईस्कूल, इंटर मीडिएट और स्नातक की डिग्री ऑनलाइन है उनका सत्यापन कर वेतन जारी कर दिया गया है। जबकि शेष बचे 1695 शिक्षकों को वेतन देने के लिए उनकी डिग्री के सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि नव नियुक्त सभी शिक्षकों के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए संबंधित संस्थानों को भेज दिया गया है। कोविड के चलते सत्यापन रिपोर्ट आने में विलंब हो रहा है। जिन शिक्षकों के दस्तावेजों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिली है उन्हें वेतन नहीं जारी किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed