फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salary of seven teachers stopped due to non-painting in Composite School, Mehoda

Jaunpur News: कंपोजिट विद्यालय मेहौड़ा में रंगाई नहीं होने पर रोका सात शिक्षकों का वेतन

Mon, 01 Apr 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Salary of seven teachers stopped due to non-painting in Composite School, Mehoda
जौनपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को विकास खंड मुफ्तीगंज एवं धर्मापुर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की भौतिक अवस्थापना सुविधाओं एवं छात्रों के अधिगम की जांच की। कंपोजिट विद्यालय मेहौड़ा रंगाई पुताई नहीं होने व गंदगी मिलने पर उन्होंने सात शिक्षकों का वेतन रोक दिया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय मुरारा के प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय मुरारा का निरीक्षण सुबह 10.20 बजे किया। सभी कर्मचारी विद्यालय के बरामदे में बातचीत करते मिले। नामांकित कुल छात्र 154 की जगह 65 छात्र उपस्थिति मिले। जबकि गत तीन कार्य दिवसों में क्रमश: 147, 138, 115 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। विद्यालय की रंगाई पुताई एवं बाल पेंटिंग नहीं हुई थी। दीवार पर पीपल के पौधे उगे थे। छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सभी शैक्षणिक कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय मेहौड़ा का निरीक्षण किया। विद्यालय में नामांकित 186 की जगह सभी छात्र अनुपस्थित मिले। जबकि विगत तीन कार्य दिवस में 139, 174, 114 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। शौचालय गंदा पाया गया। विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं हुई थी। प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सभी शैक्षणिक स्टाफ का अग्रिम आदेश तक वेतन व मानदेय रोक दिया। विद्यालय के पीछे ट्रांसफार्मर एवं तालाब का बाउंड्रीवाल पूरा कराने का निर्देश दिया। धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय पचहटिया का निरीक्षण किया। सहायक अध्यापिका इंदू देवी के 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं। बीएसए ने उनके कार्यों सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed