फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salary of four panchayat secretaries stopped for being absent in the meeting

Jaunpur News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर चार पंचायत सचिवों का वेतन रोका

Wed, 26 Apr 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Salary of four panchayat secretaries stopped for being absent in the meeting
विकासखंड के सभागार में मंगलवार को मिशन अंत्योदय की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले चार पंचायत सचिवों का वेतन खंड विकास अधिकारी रतन सिंह ने रोक दिया है। वेतन रुकने की खबर मिलते ही पंचायत सचिवों में हड़कंप मच गया है। खंड विकास अधिकारी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना तथा मिशन अंत्योदय के सर्वे की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी ने पाया कि अभी तक 95 ग्राम पंचायतों का सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। 64 ग्राम पंचायतों का पीडीएफ अपलोड कर दिया गया है। इस दौरान पंचायत सचिव निशा यादव, बृजेश सिंह, उदय राज भारती, संजय त्रिपाठी, बिना अवकाश के अनुपस्थित थे। जिससे उनके ग्राम पंचायत की मिशन अंत्योदय की समीक्षा नहीं हो सकी है। बदलापुर की प्रगति असंतोष जनक पाए जाने पर नाराज खंड विकास अधिकारी रतन सिंह ने संबंधित सचिवों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। बैठक में रणजीत सिंह, विनय यादव, दुर्गेश तिवारी, सत्यम यादव, राजकुमार मौर्य, श्रीपत मौर्या, पूजा सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed