फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salary of four assistant teachers stopped, explanation sought

Jaunpur News: चार सहायक अध्यापकों का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 26 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Salary of four assistant teachers stopped, explanation sought
शाहगंज। पुरानी बाजार स्थित नगरपालिका सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के विरुद्ध झूठे आरोप लगाने और अनुशासनहीनता के मामले में चार सहायक अध्यापक दोषी पाए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक की चार सदस्यीय जांच टीम ने बीएसए को रिपोर्ट सौंप दी है। बीएसए ने चारों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। साथ ही उनसे एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


जांच टीम में करंजाकला के खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव, सुइथाकलां के बीईओ आनंद कुमार सिंह, शाहगंज के बीईओ बसंत कुमार शुक्ला एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी शामिल थीं। जांच टीम ने बताया कि जांच में सहायक अध्यापक पूनम देवी, पूजा प्रभाकर, बबिता, बृजेश सोनकर एवं शिक्षामित्र रंजना देवी को दोषी पाई गई हैं। जांच में पाया गया कि शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार यादव पर झूठे और अपमानजनक आरोप में फंसाने की कोशिश की। इसके अलावा विद्यालय में अनुशासनहीनता, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार, कक्षा के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग, स्कूल में देर से पहुंचना, सीसी टीवी कैमरे को ढकना और सोशल मीडिया पर विद्यालय की छवि खराब करने जैसे कई आरोप की पुष्टि जांच में हुई। टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि शिक्षक न केवल प्रधानाध्यापक के प्रति षड्यंत्र कर रहे थे, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी बाधित कर रहे थे। विभाग ने सभी दोषियों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। यदि उनका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया, तो विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबन जैसी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जांच में दोषी पाए गए चार सहायक अध्यापकों का वेतन अगले आदेश तक रोका जा रहा है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-डाॅ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed