{"_id":"6a4c0554103a2055e30e308e","slug":"salaries-of-3-doctors-absent-from-jan-arogya-mela-withheld-explanation-sought-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158458-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जन आरोग्य मेले से गायब 3 डॉक्टरों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जन आरोग्य मेले से गायब 3 डॉक्टरों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
सुइथाकला। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों के अनुपस्थित मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम ने संबंधित चिकित्सकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसौली, लौंदा (समोधपुर) तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरसिया का निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों केंद्रों पर चिकित्सक अनुपस्थित मिले। रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ ने संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि चिकित्सकों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विधायक रमेश सिंह ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने भी जिलाधिकारी (डीएम) को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति तथा सामान्य दिनों में भी अस्पतालों में नियमित रूप से चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध न होने की शिकायतों की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।