फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Said Vidyasagar, we also told the date of construction of the temple

बोले विद्यासागर, हमने बता दी मंदिर निर्माण की तारीख भी

Mon, 20 Jul 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Said Vidyasagar, we also told the date of construction of the temple
10- कजगांव रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते भाजपा एमएलसी विद्यासागर सोनकर। - फोटो : JAUNPUR
बोले विद्यासागर, हमने बता दी मंदिर निर्माण की तारीख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने राम मंदिर निर्माण की तिथि तय होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार को बधाई दी है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि मंदिर वहीं बनाएंगे और उसकी तारीख भी बता दी। इससे विपक्षी दलों की बोलती बंद कर दी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा था कि भाजपा जब पूर्ण रूप से सत्ता में आएगी तो वह मंदिर निर्माण की आ रही बाधाओं को दूर कर लेगी। पार्टी की उत्तर प्रदेश में और केंद्र में सत्ता होने के कारण ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर उनके जन्म स्थल पर ही निर्माण करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की महामारी में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस मुस्तैदी से काम किया वह काबिले तारीफ है। सरकार के साथ जनता ने भी सरकार की नीतियों का साथ दिया। प्रवासी मजदूरों की चिंता सरकार ने करते हुए उनके रोजगार सृजन के लिए भी अपने कदम बढ़ाए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed