{"_id":"58e706b9bdb3feca0853bdb0ec024958","slug":"said-opposition-lawmaker-s-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गिरफ्तारी पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गिरफ्तारी पर जताया विरोध
जौनपुर ब्यूराे
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी के कांग्रेस विधायक अजय राय के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भजापा और सपा के इशारे पर अजय राय के खिलाफ साजिश की गई है। कांग्रेस इसके खिलाफ देश भर में आंदोलन खड़ा करेगी।
जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच जिला प्रशासन को राज्यपाल को संबोधित पत्रक भी सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की तानाशाही के विरोध पार्टी बड़ा आंदोलन खड़ी करेगी।
साजिश के तहत अजय राय के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने कहा कि वाराणसी की घटना के बाद सपा और भाजपा के इशारे पर जो कार्य किया गया उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
कांग्रेस इसके खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई की गई है। यह एक दुखद पहलू है। सपा के इशारे पर अजय राय के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वाराणसी की घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया। सपा सरकार भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर रही है। सरकार की तस्वीर जनता के सामने है। इसका निर्णय विधानसभा चुनाव में होगा।
राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। अजय राय पर लगाए गए फर्जी मुकदमें वापस लेने, वाराणसी की घटना की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने, प्रदेश में लोकतंत्र स्थापित करने और विधायक
अजय राय को रिहा किए जाने की मांग की। इस मौके पर नियाज ताहिर, डा. देवेश उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, महेंद्र राय, अखिलेश श्रीवास्तव, डा. राकेश उपाध्याय, कैलाश तिवारी, सुरेेंद्र वीर विक्रम, शालिनी सिंह, देवेंद्र मिश्र, मोतीलाल बिंद, हर्ष कुमार पांडेय, राम प्रताप सिंह आदि रहे।