{"_id":"648a0bbebe70746efc0a73e2","slug":"sahara-hospital-sealed-stir-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-919-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: जौनपुर के सहारा हॉस्पिटल को किया गया सील, संचालक और डॉक्टर पर मुकदमा, प्रसूता की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: जौनपुर के सहारा हॉस्पिटल को किया गया सील, संचालक और डॉक्टर पर मुकदमा, प्रसूता की हुई थी मौत
Thu, 15 Jun 2023 05:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:59 PM IST
सार
जौनपुर जिले के कलीचाबाद स्थित सहारा हॉस्पिटल को बुधवार को सील कर दिया गया। हॉस्पिटल के संचालक व चिकित्सक के खिलाफ दो दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जौनपुर के सहारा हॉस्पिटल को किया गया सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के कलीचाबाद स्थित सहारा हॉस्पिटल को बुधवार को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम सदर सुनील कुमार व डिप्टी सीएमओ राजीव यादव ने पहुंचकर की। हॉस्पिटल के संचालक व चिकित्सक के खिलाफ दो दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ राजीव यादव ने बताया कि सोमवार को बदलापुर के रारीकला निवासी नगीना देवी पत्नी संतलाल की सहारा हॉस्पिटल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ही नगीना की मौत हो गई थी। लौटते समय परिजनों ने सहारा हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया था।
विज्ञापन
इसके दो दिन बाद बुधवार को जांच को पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन एक साल पहले ही खत्म हो चुका है। मौके से संचालक व चिकित्सक फरार हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बदलापुर में जच्चा-बच्चा की मौत व चंदवक में भी ऐसे ही प्रकरण में दोनों अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन