सदर सीट से दिनेश टंडन बसपा प्रत्याशी घोषित
पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमारे ऊपर जो भरोसा जताया है। उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके दम पर ही विजय हासिल होती है।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व मंडल मुख्य जोन कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन को सदर विधान सभा का प्रत्याशी बनाया गया है। जिसकी घोषणा मेरे द्वारा सम्मेलन में की जा रही है।
कहा कि गुंडा राज, भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए जनता को फिर से बसपा की सरकार बनाना होगा। इससे पहले कटघरा स्थित मिर्जा जावेद सुल्तान के आवास पर मुख्य जोन कोआर्डिनेटर मुनकाद अली व राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बूरजीत गौतम ने किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, जोन क्वार्डिनेटर लक्ष्मीकांत भारती, शोभनाथ चौधरी, पारस, अमरदेव गौतम, अशोक गौतम, डा.संग्राम भारती, तपेश विक्रम सिंह, डा.निलेश सिंह, डा. लालबहादुर सिद्धार्थ, शोभनाथ गौतम, मिर्जा जावेद सुल्तान, सोमेश्वर केसरवानी, दीपक चिटकारिया, हाजी तौफिक, केके विश्वकर्मा, विमल गुप्ता, मोहम्मद मुस्तफा, चेतन चंदन व तनवीर हसन, इकबाल सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।