{"_id":"656cc90780f2eb54b5060e85","slug":"sacrifices-made-in-mahayagya-to-stop-pension-of-mps-and-mlas-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-9085-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सांसदों, विधायकों की पेंशन बंद करने को महायज्ञ में डालीं आहूतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सांसदों, विधायकों की पेंशन बंद करने को महायज्ञ में डालीं आहूतियां
विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वन पर रविवार को शिक्षक, कर्मचारियों व अधिकारियों ने पुरानी पेंशन जागरूकता अभियान चलाया। गोमती नदी के हनुमान घाट पर रविवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ओपीएस बहाल हो एनपीएस का नाश हो की आहुति देकर सरकार को चेताया। महायज्ञ में मंत्रों के साथ-साथ ओपीएस की जय हो एनपीएस का नाश हो, पुरानी पेंशन बहाल हो और सांसदों विधायकों की पेंशन बंद हो के उच्चारण के साथ महायज्ञ में आहूतियां डालीं।
सभी संगठनों के संयोजकों व अन्य पदाधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एनपीएस के विरोध में एकता को दिखाया। पेंशन महायज्ञ में प्रदेश संयोजक रमेश सिंह (माध्यमिक शिक्षक संघ) ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश संयोजक आईटीआई संघ अखिलेश सिंह ने कहा कि पेंशन महायज्ञ में ईश्वर भी शिक्षकों कर्मचारियों के साथ हैं। यूटेक पेंशन बहाली मंच के प्रदेश संयोजक वीर सिंह ने कहा कि पेंशन महायज्ञ की अगली कड़ी में 10 दिसंबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए रामलीला मैदान में एक महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें सभी शिक्षक कर्मचारी साथी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
इस मौके पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संयोजक संजय चौधरी, जिला संयोजक सतीश कुमार पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला संयोजक व अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के विजय प्रताप सिंह, डॉ.मनीष सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ कमिश्नरी अध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।