फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sacrifice of martyr traders will not go in vain: Radherman

शहीद व्यापारियों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा: राधेरमण

Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice of martyr traders will not go in vain: Radherman
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 26 मई को शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्षशील रहते शहीद हुए व्यापारियों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। जो व्यापारी शहीद हो गए हैं। उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। व्यापार मंडल और ऊर्जा के साथ लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

प्रांतीय मंत्री महेंद्र सोनकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में 26 मई को प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। जिसमें अपने सभी शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जिला संरक्षक राजदेव यादव और जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया ने संयुक्त रूप से व्यापार मंडल के पिछले कार्यों की सराहना किया और व्यापारी हित में एकजुट रहने के लिए कहा। श्रद्धांजलि सभा में रवि श्रीवास्तव, रामकुमार साहू, संजय केडिया, संतोष अग्रहरि, संदीप पांडेय, लोकेश साहू, निरंजन वर्मा, संतोष कुमार साहू, अमर जौहरी, अनिल कुमार वर्मा, सतीश अग्रहरि, यशवंत साहू, संदीप जायसवाल, मनोज कुमार साहू, धर्मेंद्र अग्रहरि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed